Posts

Showing posts from 2018

चिड़िया रानी

चिड़ियां-रानी चिड़ियां-रानी, रोज कहाँ से आती हो। चीं-चीं-चीं करके, कितना शोर मचाती हो। पास मैं जब आता हूँ तेरे, तुम झट से उड़ जाती हो, चीं-चीं-चीं करके, कितना मुझे सताती हो। करो बात ओ ...

कवि की आशा

आस नहीं कि इस दुनियां में, कुछ गीतों से जाना जाऊं। आस नहीं बस शब्दों का, एक समंदर माना जाऊं। आस नहीं कि ये दुनियां, मुझको कोई सितारा समझे, आस यही कि, बस तेरे ही, होठों पर सज जाना चा...

कुछ आज नया लिख दो आकर

कुछ आज नया लिख दो आकर, मेरे जीवन की कहानी में, तुम रूठ गए तबसे तन्हा, कुछ भी न मज़ा, है जवानी में। मैं रंग बिरंगी कुदरत के, हर रंग से ही अन्जाना था, तुमसे मिलकर हूँ जीने लगा, जीवन से बेगाना था, कुछ ऐसा करो की आग लगे, मेरे लहू की रवानी मे, तुम रूठ गए तबसे तन्हा, कुछ भी न मज़ा, है जवानी में। हालात ही अब कुछ ऐसे है, उल्फत की राहों मे मेरी, सपनो ने भी आकर देखो, नींद उड़ा दी अब मेरी, तुम खुश हो तो मैं भी खुश हूँ, अब तेरी हर नादानी मे, तुम रूठ गए तबसे तन्हा, कुछ भी न मज़ा, है जवानी में। भगवान से लड़ तो मैं लूँगा, किस्मत मे तुम जो नही होगे, मै दुनिया से टकरा लूँगा, तुम साथ जो ना मेरा छोडोगे। हाथ तुम्हारे, कुछ भी लिख दो, अब मेरी प्रेम कहानी में तुम रूठ गए तबसे तन्हा, कुछ भी न मज़ा, है जवानी में।

चांद कहूँ कैसे तुझको

चांद कहूँ कैसे तुझको, फिर रात अमावस आयेगी, तुझको ना जो देखूँगा, सांस मेरी थम जायेगी। चांद कहूँ कैसे तुझको........... एक रात सुहानी सपनो की, दिल मे सज जाने तो दे, कुछ देर तो रुक सांसो मे, ख...

गर हो जिन्दा, कुछ तो सदा कीजिये

फर्ज इंसाँ का, कुछ तो, अदा कीजिये, गर हो जिन्दा, कुछ तो सदा कीजिये। फूंक डाले, जमाना, ना जड़ मान कर, हिलिये-डुलिये, जरा कुछ अदा कीजिये। क्या हुआ जो कोई न, तेरा साथ दे, उठिए-चलिये मुश्...

इश्क़ की गुफ्तगू

तुमसे होने लगी, इश्क़ की गुफ्तगू, जिन्दगानी हमारी, सवँर जायेगी, ऐसे आये हो मेरी, कहानी में तुम, हर कहानी हमारी, सवँर जायेगी। तुम कहो तो मुझे, कुछ कही अनकही, दिल का कोई तराना, जो कह ना सके, मुझको आंखो मे ऐसे, बसा लो पिये, कोई आंसू कभी, इनसे बह ना सके, इश्क भी तो खुदा का ही वरदान है, अब खुशी कोई बचकर, किधर जायेगी ऐसे आये हो मेरी, कहानी में तुम, हर कहानी हमारी, सवँर जायेगी। वो जो छुटा, जो टूटा, तेरा कुछ न था, गम की यादें, मिटाने की, कोशिश तो कर, हर तरफ बस है बिखरी खुशी फूल सी, इनको बढकर उठाने की कोशिश तो कर, थोडा कर हौसला, खुद से नजरें मिला, तू जो हंस दें, बहारें बहक जायेंगी, ऐसे आये हो मेरी, कहानी में तुम, हर कहानी हमारी, सवँर जायेगी।

एहसास जगाया न करो

यूं मोहब्बत के तुम, ख्वाब दिखाया ना करो। तुम मेरे पास से, मुस्करा के यूं जाया न करो। तेरे पहलू में मेरे, दिन रात गुजर नहीं सकते, तुम मेरे दिल में वो, एहसास जगाया न करो। दिल को तन्...

सांझ में दिन सिमट गया है

ये आंखें तेरी झुकी हुई है, या सांझ में दिन सिमट गया है, बहुत पुरानी, तुम्हारी यादें, फिर घाव कोई खुरच गया है। कहूं ये कैसे हुआ है लेकिन, तुम्हे अभी तक भुला न पाया, जग की बीती हजार ...

जब जवानी तुम्हारी ये, खो जाएगी

जब जवानी तुम्हारी ये, खो जाएगी, तब कहानी हमारी ये याद आएगी। तोड़ दो छोड़ दो, चाहे मुहँ मोड़ लो, बददुआ मेरे लब पर ना एक आयेगी तब तो तुम बस कहोगे ये क्या हो गया, जिसके सपनो में तुम थे, क...

तुमने फूलों के कानों में क्या कह दिया

तुमने फूलों के कानों में क्या कह दिया, हर तरफ बाग में है, नशा ही नशा, इससे पहलेे भी आता था सावन मगर, आज तक बाग में ऐसा मौसम न था। ए मेरे दिल मुझे आज काबू न कर, मुझको न तू जमाने की रीतें बता, जिसकी बस एक झलक से, दीवाना हूं मै, ये जमाना उसे झेल पाएगा क्या। शायद होगी हसीनों से दुनियां भरी, मेरे दिल में मगर कोई ऐसा न था, इससे पहलेे भी आता था सावन मगर, आज तक बाग में ऐसा मौसम न था। उसने देखा मुझे देख कर हंस दिया, मेरे दिल को मोहब्बत का घर कर दिया, और जाने लगा दूर मुझसे फिर वो, पल में जीवन मेरा क्या से क्या कर दिया। अब क्या में कहूं और क्या न कहूं, मेरे तन मन पर मेरा कोई काबू न था इससे पहलेे भी आता था सावन मगर, आज तक बाग में ऐसा मौसम न था। आज मुझसे न कह इश्क़ की बात तू, आज मुझसे न कोई, बना सिलसिला, लेकिन ऐसा न हो, कल किसी मोड़ पर, तेरे दिल में रहे, इश्क़ का कोई गिला, मैं चला जाऊंगा, इस शहर से तेरे, इस शहर में मेरा कोई हमदम न था, इससे पहलेे भी आता था सावन मगर, आज तक बाग में ऐसा मौसम न था।

हर सजा से वाकिफ हूँ

बिजलियां गिराने की, हर अदा से वाकिफ हूँ। हूँ दीवाना, दिल की मैं, हर सदा से वाकिफ हूँ। तू मुझे डरा ना यूँ , हाल मेरा क्या होगा, इस जहाँ में उलफत की, हर सजा से वाकिफ हूँ । झील सी निगाह...

चूम लो मुझको

चूम लो मुझको, अमर, प्रेम कहानी कर दो मेरे पास आओ, मुझे अपनी दीवानी कर दो, मैंने कब रोका तुम्हें, दिल से लगा लो आओ, मुझको छू कर मुझे, पत्थर से पानी कर दो।। दिल ने तूफान उठाया, तुम्हे...

तुमसे बड़ी उम्मीदे थी

तुमसे बड़ी उम्मीदें थी जो,  एक पल मे ही तोड़ दी तुमने।  कश्ती फंसी भँवर मे ज्यो ही,  मंजिल की जिद छोड़ दी तुमने। कुछ जो बात थी दिल मे वो,  मुझसे खुलकर तो कह देते, ये क्या अब तो बात ही क...

तुम बिन हम मर भी न पाए

इन आँखों ने कह दी सारी, जो बातें लब कह न पाए, तुम बिन जीना मुश्किल लेकिन, तुम बिन हम मर भी न पाए। गीत नही संगीत नही कुछ, नीरस जीवन की धारा थी, दीप जले घर मंदिर-मस्जिद, मन मे बस विरह ह...

मन उद्वेलित कर देते हो

मन उद्वेलित कर देते हो, भर स्वप्नों में रंग देते हो, कुछ ऐसी आभा है तुममे, सब सम्मोहित कर देते हो, कुछ शब्दों में, बांध लिया है, सारा सागर साध लिया है, कितना सुंदर, कितना मनोरम, भा...

इन आँखों की मस्ती में है

इन आँखों की मस्ती में है, दोनों जहां की जीवन रेखा, इन होठों की लाली, लेकर, शाम ढले आलम है मय का। कौन कहे क्या, बीत रही है, दीवानों की इस महफ़िल मे मेरा दिल जो कहना चाहे, बात वही सबके ह...

बस मोहब्बत करके तन्हा

बस मोहब्बत करके तन्हा, दिल भी है, और हम भी हैं। तू शमां जैसी, पतंगा दिल भी है, और हम भी है। इश्क़ करता जो न था तो, दिल मे कोई गम न था, मरघट सी थी एक उदासी, उमंग न थी, कोई रंग न था, दिल लगा कर ...

अच्छा वक्त सबका साथ।

जब तक कि हम खड़े थे, सब साथ चल रहे थे, गिरने लगे है जब से, सब साथ छोड़ते है, मेरे सामने वो जैसे, दुनियाँ को थे बनाते, वैसे ही अब मेरे जज्बात छेड़ते हैं। कैसे कहूँ की हमको, कोई साथ चाहिए ...

दिल की कलम से

अपनी कहानी, दिल की कलम से,  लिख मैं जो दूंगा, पढ़ न सकोगे। मेरी मोहब्बत की, तुम राजरानी,  लिख मैं जो दूंगा, पढ़ न सकोगे। किसने कहा कि, तुमको भुलाकर,  दुनियां नई हम, बसाने चले है, तेरे बिना कोई, हसरत नहीं है, कैसे कहें क्या, निभाने चले है। कैसे जुदाई ने, हमको रुलाया,  दुनिया ने क्या-क्या, सितम हमपर ठाया, वफ़ाएँ तुम्हारी, तेरा नाम लेकर, लिख मैं जो दूंगा, पढ़ न सकोगे। अपनी कहानी, दिल की कलम से,  लिख मैं जो दूंगा, पढ़ न सकोगे। है ये कैसा सफर, कुछ नहीं जानता मैं, न मंजिल न राहें, हूँ पहचानता मैं, मेरे हमसफर जो तेरा साथ न हो, ख़ुदाई, या रब को, नहीं मानता मैं। कि किसने चुराई, मेरी सांस मुझसे, कि किसने चुराई, मेरी प्यास मुझसे, जो तुझसे मिली, आखरी वो निशानी, लिख मैं जो दूंगा, पढ़ न सकोगे। अपनी कहानी, दिल की कलम से,  लिख मैं जो दूंगा, पढ़ न सकोगे। अमर प्रेम है हमने ऐसा सुना था, तुझे दिल ने पहली नज़र में चुना था, जो हमने सजाया वही बाग उजड़ा, कहाँ स्वप्न जो हमने मिलकर बुना था? किसने ढहाया है ये ताज दिल का, किसने उजाड़ा हसीन बाग दिल का, है किसने सजाई मोहब्बत की मैय्यत, लिख मैं जो ...

गणतंत्र

"हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को: सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की और एकता अखंडता सुनिश्चित करनेवाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प हो कर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर, 1949 ई० "मिति मार्ग शीर्ष शुक्ल सप्तमी, संवत दो हज़ार छह विक्रमी) को एतद संविधान को अंगीकृत, अधिनियिमत और आत्मार्पित करते हैं." ये वो पावन शब्द है जो भारत के संविधान के उस आदर्श को प्रस्तुत करते है जिसके अनुसार सिर्फ सिर्फ और सिर्फ भारत के लोगों ने सभी नियम, कानून, अधिकार, कर्तव्य, सब कुछ अपने लिए निर्धारित किये। ये संविधान किसी सत्ता, किसी शासक किसी पार्टी द्वारा देश मे लागू नही किया गया, ये स्वयं "हम भारत के लोग" द्वारा खुद पर लागू किया गया। यहाँ जनता के अलावा किसी और कि प्रधानता नही है।   लेकिन प्रस्तावना सिर्फ आदर्श स्थिति ह...

कभी कभी बस करता है मन

कभी कभी बस करता है मन, मुझसे आंखें चार करो। नयनो का है, प्रणय निवेदन, नयनों से स्वीकार करो। हमने तुमको छुपकर देखा, राहों में रुक-रुक कर देखा, प्रेम रुग्ण अपने प्रेमी को, करते हो तुम बस अनदेखा, कभी कभी बस करता है मन, मुझसे बातें चार करो, नयनो का है, प्रणय निवेदन, नयनों से स्वीकार करो। इन स्वप्नों से इन नयनो तक, इन सांसों से इन प्राणों तक, इस वाणी से, इन कंठों तक, मन के विस्तृत अंत छोरों तक, कभी कभी करता है ये मन, सब पर तुम अधिकार करो। नयनो का है, प्रणय निवेदन, नयनों से स्वीकार करो। दुनियां के छल प्रपंचों ने, प्रेम में ये व्यवहार किया है, मन देना, मनचाहा पाना, नया प्रेम व्यापार किया है, कभी कभी बस करता है मन, मुझको अंगीकार करो, नयनो का है, प्रणय निवेदन, नयनों से स्वीकार करो। कब तक तुम यूं रार करोगे, प्रेम का तुम प्रतिकार करोगे, जीवन क्षणभंगुर ये जानो, व्यथ जीवन उपहार करोगे। कभी कभी बस करता है मन, छुप-छुप फिर इकरार करो। नयनो का है, प्रणय निवेदन, नयनों से स्वीकार करो।

जिंदगी क्या है, ताउम्र की तन्हाई है

चाँद तारे सब उतर आये हैं जमीं पर,  जैसे, ऊषा की लाली जमीं पर आई है, या खिला है इन्द्रधनुष ढ़लती सी शाम में, चारो तरफ ये कैसी, बेखुद खुमारी छाई है, सोच रहा हूं उनसे कहूँ, या चुप रहूं मैं, चुरा गये हैं वो दिल मेरा कैसे कहूँ मैं, नाम पता मालूम नही, एक मुस्कान है पहचान उनकी, बस उनकी यादें हैं और चारो तरफ तन्हाई है, उनसे शिकायत भी की, मिले वो हमसे जब, कब से इंतजार था, और आप आयें हैं अब, लगने लगा था तुम न आओगे फिर कभी, तेरे आने से अरमानों ने जिन्दगी पाई है, फिर मुलाकातें बढ़ी, दिल मिलते रहे, फूल खिलते रहे, कह न पाये हम, लव उनके भी खामोश रहे, मजबूर दिल ने किया तो कहना ही पड़ा हाल-ए-दिल उनसे, ऐसा लगा सारी दुनियां, मेरी बाहों में सिमट आई है। वक्त गुजरा, वादे हुए, कुछ कसमें खाई मैने उसने, ख्बावों की हसींन दुनिया, दिल में बसाई मैने उसने, हूई दुनियां हसींन थी, रंगीन जिन्दगी थी हुई, पर अजीब किस्मत खुदा ने मोहब्बत की बनाई है। बिछड़ गए हम उनसे मजबूरियों के नाम पर, आज खड़े हैं हम, एक ऐसे मुकाम पर, पल-पल तिल-तिल, घुट कर जी रहे हैं, मौत ने भी न आने की, शायद कसम खाई है। ये किस्सा नही सच्ची दास्तान ह...

चिड़ियां-रानी

चिड़ियां-रानी चिड़ियां-रानी, रोज कहाँ से आती हो। चीं-चीं-चीं करके, कितना शोर मचाती हो। पास मैं जब आता हूँ तेरे, तुम झट से उड़ जाती हो, चीं-चीं-चीं करके, कितना मुझे सताती हो। करो बात ओ...